Hindi

Animals are also being masked due to corona : कोरोना के चलते अब जानवरों को भी लगाया जा रहा है, मास्क

Spread the love

Animals are also being masked due to corona : मुजफ्फरनगर में बढ़ते कोरोना वायरस को देखते हुए अब सभी ने अपने-अपने जानवरों को मास्क लगाना शुरू कर दिया है। कुछ व्यक्तियों का कहना है कि जब हम जानवरों को बाहर ले जाते हैं तो वह गंदगी से होकर हमारे घरों में आते है। जिससे वायरस को भी हम तक आने प्रयास मिल रहा है।

कॉलोनी वालों का कहना है कि जो व्यक्ति अपने जानवरों को बाहर घुमा कर वापस लाते हैं, वह सभी अपने जानवरों को मास्क लगाएं।क्योंकि उनका कहना है कि कुछ ज्यादा बीमारी तो जानवरों के घूमने से भी हो रही है, जिससे सभी मनुष्य को अपने जानवरों को साफ सुथरा रखना चाहिए। और उन्हें छूने के बाद हाथ धोना चाहिए, जिससे वायरस नहीं बढ़ेगा।

शहर में बढ़ते कोरोना के संक्रमित को देखते हुए स्वास्थ्य विभाग ने हॉट स्पॉट क्षेत्रों में घर-घर जाकर सर्वे और कोरोना वायरस जांच करने का अभियान शुरू किया है।और कुछ व्यक्तियों का कहना है कि हमारे जानवरों का भी स्वास्थ्य विभाग होना चाहिए। बीते 10 दिन में गांधी कॉलोनी में 27 लोग कोरोना पॉजिटिव मिल चुके हैं, तो दौरान हमारे जानवरों का भी इलाज होना चाहिए।

कुछ व्यक्तियों का कहना है कि जैसे मनुष्य को मार्क्स लगाना अनिवार्य है उसी तरह जानवरों को भी होना चाहिए। जो व्यक्ति अपने जानवरों को बाहर ले जाता है घुमाने के लिए उन सभी को जानवरों के मुंह पर मास्क लगाना चाहिए, और उनके घर आते ही सैनिटाइजर से उनके पैरों को साफ करना चाहिए।

सभी व्यक्तियों को यह पता होना चाहिए कि जब वे जानवरों को बाहर से लाते हैं तो उनके मुंह पर मास्क होना चाहिए। और घर लाते हैं उनके पैरों को सैनिटाइजर्स से साफ करना चाहिए, तभी वह जानवरों को हाथ लगाए।

komal rani

Leave a Reply