क्राइम मेरठ - आसपास

बद्दो को पकड़ना हुआ और मुश्किल।

Spread the love

आज मेरठ में बदन सिंह बद्दो का नाम कौन नहीं जानता, जिसने पूरे मेरठ में आतंक मचाया हुआ था। पुलिस की लाख कोशिशों के बावजूद भी आज बदन सिंह बद्दो पुलिस की गिरफ्त से बाहर है। पुलिस ने अपनी सारी ताकत लगा दी उसके बावजूद भी वह बदन सिंह बद्दो को पकड़ने में नाकाम रही।
हालांकि बदन सिंह बद्दो पर ढाई लाख का इनाम भी है, लेकिन उसके बावजूद भी बदन सिंह बद्दो आज खुली हवा में सांस ले रहा है।

बता दें कि बदन सिंह बद्दो फेसबुक सहित कई इंटरनेट साइटों से लगातार कमेंट कर रहा है, लेकिन पुलिस उसकी सही लोकेशन तक नहीं निकाल पा रही। तो बद्दू को पकड़ना तो केवल पुलिस का एक ख्वाब ही रह जाएगा।
बता दें कि अभी तक पुलिस ने बदन सिंह बद्दो की संपत्ति तक की पूरी खबर नहीं निकाली है ना ही पुलिस बदन सिंह बद्दो के अन्य साथियों पर अपना शिकंजा कस पाई है।

अब ऐसे में सवाल ये उठता है कि पुलिस बदन सिंह बद्दो को किस प्रकार पकड़ पाएगी। बता दें कि बदन सिंह बद्दो के खिलाफ 40 मामले दर्ज हैं। जिनमें अवैध हथियार रखने, हत्या, फिरौती, हत्या करने की कोशिश, बैंक में लूटपाट आदि के मामले शामिल है।
हालांकि बदन सिंह बद्दो के खिलाफ 28 मार्च 2020 को एक लुक आउट नोटिस भी जारी किया गया था। जिसका किसी भी तरह से असर बदन सिंह बद्दो पर नहीं पड़ा।आज भी वह पुलिस की गिरफ्त से बाहर है और बराबर अपने काम को अंजाम दे रहा है।

बता दें कि बदन सिंह बद्दो का नाम देश के नामी बदमाशों में शामिल है लेकिन उसके बावजूद भी पुलिस उसे पकड़ने में नाकाम है।

Article by – Rashi bansal

Leave a Reply