rafale
Hindi

भारत को मिले तीन और राफेल विमान।

Spread the love

बुधवार की रात 8 बजकर 14 मिनट पर भारत की सर जमी पर तीन और राफेल विमानों की लैंडिंग हुई। भारत में गुजरात के जामनगर एयर बेस पर तीनों राफेल विमानों को लैंड किया गया। जिससे भारत में राफेल विमानों की संख्या पांच से बढ़कर 8 हो गई।

2016 में भारत ने फ्रांस के साथ 58000 करोड में 36 राफेल लड़ाकू विमानों का सौदा किया था। जिसमें 30 लड़ाकू विमान होंगे और 6 ट्रेनिंग एयरक्राफ्ट विमान होंगे।

इन तीन राफेल विमानों ने फ्रांस से उड़ान भरने के बाद 7364 किलोमीटर का सफर बिना रुके तय किया। फ्रांस ने कहा है कि अगले 2 सालों में सभी 36 राफेल फ्रांस भारत को सौंप देगा।

भारतीय वायु सेना ने ऑफिशियल बयान जारी करके बताया कि भारत पहुंचने वाले तीनों राफेल विमान नॉनस्टॉप उड़ान के साथ आए हैं। वायु सेना ने यह भी बताया कि इन विमानों के साथ फ्रांस का हवा में फ्यूल भरने वाला एक एयर फोर्स का स्पेशल जेट भी था।

Leave a Reply