कोरोना वायरस से अभी तक पूरी तरह निजात मिल नही पाई कि कपसाड़ में बुखार का कहर टूट पड़ा है।
आज सुबह बुखार से एक नवयुवक की जान चली गयी।
सरधना क्षेत्र के ग्राम कपसाड़ में जबर सिंह का लड़का मोनू(उज्ज्वल) 3 दिन से बुखार से पीड़ित था। जिसका इलाज गाँव से ही चल रहा था। हालत गंभीर होने पर कल (शुक्रवार) दोपहर डॉक्टर ने मोनू को मेरठ के लिये रेफर कर दिया ।जंहा उसे लोकप्रिय अस्पताल में भर्ती किया गया । जंहा आज सुबह करीब 3 बजे उसकी मृत्यु हो गयी।
मोनू की मौत की खबर सुनकर उसके परिवार में कोहराम मच गया। 19 वर्षीय मोनू 4 बहन भाइयों में सबसे छोटा था इसलिए वह परिवार का लाडला भी था। बेटे की मौत से उसके पिता जबर सिंह जी सदमे में है।
Article by – Thakur anuj soam
Very well done students.