महाराष्ट्र

Maharashtra : Google Map के बताए हुए रास्ते पर गए तीन लोग, Dam में डूबी car , एक की मौत

Spread the love
Google map
Image source google

अक्सर आप भी अनजान जगहों पर जाने के लिए गूगल मैप (Google Map) का सहारा लेते होंगे, लेकिन कई बार इनकी वजह से मुश्किलों का सामना करना पड़ता है। महाराष्ट्र (Maharashtra) के अहमदनगर के एक शक्स को गूगल मैप की मदद लेना भारी पड़ गया और उसे अपनी जान गवानी पड़ी।

Google map : ट्रक पर गए थे तीन दोस्त

पुलिस ने बताया, पुणे में रहने वाले तीन व्यवसायी फॉर्च्यूनर कार से गुरु शेखर (42), समीर राजूरकर (44) और सतीश घुले (34) महाराष्ट्र की सबसे ऊंची चोटी कलसूईबाई पर ट्रेकिंग करने के लिए निकले थे। लेकिन उन्हें सही रास्ते की जानकारी नहीं थी। उसके बाद रविवार रात करीब 1:45 बजे उन्होंने गूगल मैप की मदद ली।

Google map में गलत रास्ते पर भेजा

अकोले पुलिस स्टेशन के सीनियर इंस्पेक्टर अभय परमार ने बताया, ‘ट्रेकिंग के लिए कलसूईबाई जाने के दौरान गूगल मैप ने उन्हें सबसे नजदीकी सड़क दिखाएं, जो उन्होंने सीधे डैम की तरफ ले गई और उनकी कार पानी में डूब गई। पुलिस ने बताया कि यह है सड़क बारिश के मौसम से ही बंद कर दी गई थी। क्योंकि पिंपलगांव खंड डैम के पानी में डूब गया था।

4 महीने बंद रहती है सड़क

पुलिस अध्यीक्ष राहुल मधने ने बताया कि हादसे की जगह पर एक पुल बना हुआ है, जो सिर्फ 8 महीने चालू रहता है। बारिश के मौसम के बाद 4 महीने के लिए वहां बनाए गए बांध को खोल दिया जाता है। बांध से पानी छोड़ने के कारण पुल पानी के अंदर डूब जाता है, और इसका इस्तेमाल नहीं किया जाता है।

Google map पर भरोसा करना पड़ा भारी…

पुलिस ने आगे बताया कि स्थानीय लोगों को सड़क बंद होने की जानकारी थी, लेकिन कार चलाने वाले सतीश घुले ने गूगल मैप पर भरोसा करते हुए आगे बढ़ता गया और अंधेरे के कारण कर सीधे पानी में चली गई।

खिड़की तोड़कर दो लोगों ने बचाई जान…

पुलिस ने बताया कि हादसे के दौरान शेखर और राजूरकर गाड़ी की खिड़की तोड़कर बाहर निकल गए और तैरकर अपनी जान बचा ली, लेकिन सतीश घुले को तैरना नहीं आता था और उसकी जान चली गई।

Komal rani

Leave a Reply