मेरठ - आसपास

किसान आंदोलन में, खेती संभाल रही महिलाएं

Spread the love

गेसूपुर बसावट गांव में जसवीर की पत्नी ने की सिंचाई तो बेटी ने ट्रैक्टर से जुताई। कृषि कानून के विरोध में अधिकांश किसान यूपी गेट में चल रहे आंदोलन में डटे हैं |

किसानों के ना होने से फसलें बर्बाद होती देखकर ही महिलाओं ने खेती किसानी का मोर्चा संभाल लिया है | मां व बहन के साथ निशु चौधरी खेतों में काम करने के साथ ट्रैक्टर से खेत की जुताई भी कर रही है |

दौराला ब्लॉक के गेसूपुर बसावत गांव में जसवीर अपने दोनों बेटों विशु चौधरी और राजा चौधरी के साथ भाकियू आंदोलन में शामिल है | गांव में उनकी करीब 20 बीघा की खेती है | पिछले सप्ताह भर से किसान आंदोलन में व्यस्त है | तो गांव में खेती किसानी का काम उनकी पत्नी मिथलेश उनकी दोनों बेटियां निशू चौधरी और मानसी चौधरी संभाल रही है |

जसवीर की बड़ी बेटी निशु चौधरी देहरादून कॉलेज से mp.ed की छात्रा है | तो मानसी ने पिछले वर्ष ही मल्लू सिंह इंटर कॉलेज से कक्षा 12 की परीक्षा पास की है | मिथलेश और निशु का कहना है कि घर के मुखिया आंदोलन में योगदान दे रहे हैं | हम अपनी फसल बर्बाद होते नहीं देख सकते, हमने तय किया कि हम किसी से कम नहीं है और खेती का काम संभाल लिया | निशु टेक्टर चलाना भी जानती है | निशु खेत में ट्रैक्टर चलाकर जुताई की | साथ ही मिथिलेश और मानसी ने गन्ने के खेत में छिलाई और आलू के खेत में सिंचाई की | उनका कहना है कि कृषि कानून किसानों के हित में नहीं है | वह का विरोध कर रहे हैं | इसका वीडियो भी वायरल हो रहा है |

आज दिल्ली कूच करेंगे किसान

भारतीय किसान संगठन की युवा इकाई के जिला अध्यक्ष गौरव सोम ने बताया कि मेरठ से किसानों का एक जत्था जिला अध्यक्ष ठाकुर देवराज सिंह पुंडीर के नेतृत्व में गुरुवार को बागपत स्थित खेकड़ा पाठशाला पर पहुंचे अन्य किसान संगठनों के साथ दिल्ली रवाना होगा |

डीएम ऑफिस पर रालोद का धरना

राष्ट्रीय लोक दल ने बुधवार को नए कृषि कानून के विरोध में जिला अधिकारी कार्यालय के समक्ष संकेतिक धरना दिया | डीएम की मौजूद ना होने एडीएम सिटी अजय तिवारी को ज्ञापन सौंपा | रालोद के प्रदेश संगठन महासचिव डॉ राजकुमार सांगवान ने कहा कि नए कानून से मंडी समिति और न्यूनतम समर्थन मूल्य प्रति समाप्त हो जाएगी | क्षेत्रीय अध्यक्ष चौधरी यशवीर सिंह पूर्व विधायक राजेंद्र शर्मा ने की | डॉक्टर मेराजुद्दीन, सुनील कोटा कमलजीत सिंह गुर्जर, कमलजीत सिंह गुर्जर, विनय मल्लापुर, संजना मौजूद रहे |

संजय की भाकियू में वापसी

भाकियू से कुछ दिन पूर्व निकाले गए संजय दौरालिया कि संगठन में वापसी हो गई है | दौराला निवासी संजय दौरालिया ने बताया कि प्रदेश राष्ट्रीय प्रवक्ता राकेश टिकैत द्वारा मैसेज से भाकियू में वापसी की जानकारी दी गई | संजय ने भाकियू पदाधिकारियों का आभार व्यक्त किया है |

Leave a Reply