Hindi

किसानों पर हुआ धारदार हथियारों से हमला

Spread the love

5 जख्मी, 4 सीएससी में भर्ती, एक चिंताजनक, 6 किसानों के अपहरण का आरोप

यूपी हरियाणा सीमा विवाद

कई दिनों से चल रहे यूपी हरियाणा सीमा विवाद ने उग्र रूप धारण कर लिया है | यूपी हरियाणा के किसानों के बीच कई दिनों से झगड़ा चल रहा है लेकिन आज इस झगड़े ने भयंकर रूप ले लिया है एक दूसरे पर धारदार हथियारों से हमला बोल दिया| जिससे टांडा गांव के 4 किसान गंभीर रूप से घायल हो गए | एक की हालत चिंताजनक बनी हुई है | टांडा के किसानों का आरोप है कि हरियाणा के किसान उनके गांव के 6 किसानों को अगवा कर ले गए हैं | यह पूरी वारदात हरियाणा पुलिस की मौजूदगी में हुई | उधर घटना के बाद पुलिस प्रशासन के अधिकारी मौके पर पहुंचे और घटना की जानकारी ली |

छपरौली थाना क्षेत्र के टांडा गांव के यमुना खादर में सोमवार को याकूब, शाहीन, रिजवान, रियाज, सुलेमान, अब्बास, आस मोहम्मद, हाशिम आदि किसान अपने खेतों में काम कर रहे थे | चश्मदीदों ने बताया कि हरियाणा के कुछ लोग वहां की पुलिस के साथ आए और उन पर हमला बोल दिया | इस दौरान टांडा के किसानों को दौड़ा-दौड़ा कर पीटा | धारदार हथियारों से याकूब , शाहीन, रिजवान और रियाज घायल कर दिया |

पीड़ित किसानों ने बताया कि पूरी घटना हरियाणा पुलिस की मौजूदगी में हुई | घटना के चश्मदीद यूनुस , याकूब, साहिल, रिजवान के अलावा पूर्व प्रधान डॉक्टर इरफान ने बताया कि खोजकीपुर गांव के किसान उनके गांव के किसान सुलेमान, अब्बास, आस मोहम्मद, हाशिम, अकबर और जाहिल 6 किसानों को अगवा कर ले गए| घटना की जानकारी उन्होंने बागपत के पुलिस प्रशासन को दी | जिसके बाद एसडीएम दुर्गेश मिश्र और सीईओ आलोक सिंह मौके पर पहुंचे और घटना की जानकारी लेने के बाद घायल किसानों को छपरौली थाना क्षेत्र में तहरीर देने को कहा | दोनों अधिकारियों ने बापौली पुलिस से भी बातचीत कर नाराजगी जताई | सीओ ने बताया कि भूमि विवाद को लेकर हाईकोर्ट में मामला चल रहा है | सीमा विवाद को लेकर दोनों राज्य के किसानों ने एक दूसरे पर हमला बोल दिया है घटना की समीक्षा कर कार्रवाई की जाएगी |

Leave a Reply