शुक्रवार वाले दिन नए साल में पहले दिन में ही कड़ाके की ठंड ने स्वागत किया। और उत्तर भारत के कई राज्यों में कोहरे की वजह से कुछ दिखाई नहीं दे रहा था सब धुंधला नजर आ रहा था उसकी वजह से आज हर जगह सड़क हादसे हो रहे हैं वहीं मौसम विभाग का कहना है कि 3 जनवरी से तापमान में फर्क हो सकता है साथ ही तापमान बढ़ने से शीतलहर व कोहरे में काफी राहत मिल सकती है।
गुलमर्ग में न्यूनतम तापमान माइनस 9 डिग्री रहा वही पहलगाम में न्यूनतम तापमान माइनस 7.8 रहा।
ठंड की वजह से ठिठुरी दिल्ली-
नए साल वाले दिन दिल्ली में न्यूनतम पारा सामान्य से 6 डिग्री नीचे 1.1 डिग्री सेल्सियस पर पहुंच गया वहीं अधिकतम तापमान 19.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया जो सामान्य है। शनिवार का रिकॉर्ड के अनुसार न्यूनतम तापमान पिछले डेढ़ साल में सबसे कम था।
बर्फीली हवाओं की वजह से लखनऊ व मथुरा का तापमान शून्य रहा-
बर्फीली हवाओं की वजह से लखनऊ में मथुरा में न्यूनतम तापमान शून्य रहा लखनऊ में शुक्रवार को सबसे ज्यादा ठंडा दिन रहा यहां न्यूनतम तापमान 0.5 डिग्री सेल्सियस तक जा पहुंचा इससे पहले सन 2017 में शहर का न्यूनतम पारा 0.1 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था।। आगरा में अधिकतम तापमान 17.2 डिग्री सेल्सियस व न्यूनतम तापमान 2 डिग्री और कासगंज में अधिकतम तापमान 13 डिग्री व न्यूनतम तापमान 3 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया ठंड के कारण मेरठ और अलीगढ़ में लोग घर में दुबके रहे घरों से बाहर नहीं निकले उत्तराखंड में नए साल का स्वागत धूप के साथ हुआ पहाड़ से लेकर मैदान तक धूप दिखाई देती रहे।
Shashi bagh