Merchant arrested with fake Yonex products : शहर में जापान क़ी नामी कंपनी योनेक्स के नाम से नकली शटल कॉक बेचने का राज पास हुआ है | कंपनी की टीम ने पुलिस के साथ ट्रांसपोर्ट नगर से एक व्यापारी को गिरफ्तार कर उसके पास से नकली शटल कॉक के 300 डिब्बे बरामद किए हैं | यह माल 3 जनपदों उसमें भेजने के लिए सिविल लाइन एरिया स्थित एक कंपनी से लाया गया था | आरोपित की गिरफ्तारी के बाद पुलिस नकली माल बेचने वाली कंपनी पर छापेमारी की तैयारी कर रही है |
एसओ विजय गुप्ता के मुताबिक जापान की स्पोर्ट्स कंपनी योनेक्स को जानकारी मिली थी | कि उनकी कंपनी का लेबल लगाकर मेरठ में नकली माल बेचा जा रहा है | कंपनी का लीगल कार्य देख रही ब्रांड प्रोडक्टरइंडिया कंपनी गुरुग्राम के अधिकारियों ने ने गोपनीय जानकारी जुटाई | सोमवार दोपहर जांच अधिकारी ने एसओ टीपी नगर नगर को साथ लेकर ट्रांसपोर्ट नगर में छापा मारा, तो पुलिस ने योनेक्स के 300 शटल काका के बरामद किए | जिन पर कंपनी का लेबल लगाकर नकली माल तैयार किया जा रहा था |जो ट्रांसपोर्ट नगर से ट्रक में लोड होने जा रहा था |
पुलिस ने ब्रह्मपुरी सरस्वती लोक निवासी व्यापारी वैभव जैन को गिरफ्तार कर मुकदमा दर्ज कर लिया | वैभव ने बताया कि सिविल लाइन एरिया स्थित एक कंपनी में माल तैयार होता है| इस राजफाश के बाद पुलिस नकली माल बनाने वाली फैक्ट्री की जांच पड़ताल में जुट गई है |
Preeta chauhan