मुंबई ने मंगलवार को IPL 2020 जीत कर आईपीएल के पांच खिताब अपने नाम कर लिए। पहली बार पहुंची दिल्ली कैपिटल्स को हराकर मुंबई इंडियंस ने यह खिताब पांचवी बार अपने नाम कर लिया।
मुंबई इंडियंस ने दिल्ली को 5 विकेट से हराया। साथ ही दिल्ली IPL के फाइनल में 160 से कम रन बनाकर हारने वाली पहली टीम बन चुकी है।

सबसे अधिक तीन विकेट लेकर मैन ऑफ द मैच बने ट्रेंट बोल्ट की तूफानी गेंदबाजी और कप्तान रोहित शर्मा की 68 रन की शानदार पारी से मुंबई इंडियंस ने पांचवी बार बादशाहत का खिताब बरकरार रखा।
पहली बार लक्ष्य का पीछा करते हुए मुंबई इंडियंस ने आईपीएल में जीत दर्ज की। इससे पहले 2010 में छठा फाइनल खेल रही मुंबई टीम ने चेन्नई सुपर किंग्स के खिलाफ लक्ष्य का पीछा किया था लेकिन तब मुंबई की टीम 22 रन से हार गई थी।
बता दे मुंबई में पिछले चारों खिताब आईपीएल में पहले बल्लेबाजी करते हुए ही जीते थे।