बैंक ऑफ अमेरिका सिक्योरिटीज ( BOFA )ने सोमवार को एक रिपोर्ट जारी करते हुए कहा कि महामारी के आने के कारण जो संकट आया है उसे देखते हुए भारत 2031 – 2032 में दुनिया की तीसरी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था बन जाएगा। फिलहाल भारत दुनिया में पांचवीं सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था है।
भारत को महत्वकांक्षी लक्ष्य पाने यानी 5 ट्रिलियन डॉलर की इकोनामी तथा दुनिया की तीसरी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था बनने में अभी अधिक समय लग सकता है। जिसका कारण महामारी कोरोना रही है।
बैंक ऑफ अमेरिका सिक्योरिटीज (BOFA) का यह दावा है कि प्रधानमंत्री मोदी का मुख्य सपना भारत को 5 ट्रिलियन डॉलर इकोनामी की अर्थव्यवस्था बनाना है।
इससे पहले बैंक ऑफ अमेरिका सिक्योरिटीज (BOFA) ने यह अनुमान लगाया था कि वर्ष 2027 -2028 तक भारत दुनिया की तीसरी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था बन जाएगा और प्रधानमंत्री द्वारा 2025 तक 5 ट्रिलियन डॉलर की इकोनामी बनाने का लक्ष्य रखा गया है।
आपको बता दें वर्ष 2019 बीच में भारत की इकोनामी 2.65 ट्रिलियन डॉलर थी। आजादी के बाद देश को पहली बार मंदी का सामना करना पड़ रहा है। इस वित्तीय वर्ष की लगातार दो तिमाही में जीडीपी नेगेटिव रही है। जून की तिमाही में जीडीपी में तकरीबन 24 फ़ीसदी की गिरावट आई। हालांकि दिसंबर की तिमाही में जीडीपी फिर से पॉजिटिव जोन में आ गई।