Hindi

Prakash Singh Badal returns Padma vibhushan award : प्रकाश सिंह बादल ने पद्म विभूषण पुरस्कार वापस किया

Spread the love

Prakash Singh Badal returns Padma vibhushan award : केंद्र सरकार के कृषि कानूनों का विरोध कर पंजाब के पूर्व मुख्यमंत्री प्रकाश सिंह बादल ने गुरुवार को पद्म विभूषण पुरस्कार वापस कर दिया।

पूर्व मुख्यमंत्री ने कहा – मैं जो हूं, वह जनता के कारण हूं, खासकर आम किसानों के कारण और आज जब किसान अपने सम्मान से ज्यादा हो रहा है तो ऐसे में मुझे पुरस्कार रखने का कोई भी बहुत अच्छे समझ नहीं आ रहा।

शिरोमणि अकाली दल का कहना है कि एक पूर्व मुख्यमंत्री प्रकाश सिंह बादल ने सरकार के द्वारा किसानों के साथ करी गई धोखाधड़ी बेरुखी और कृषि कानूनों के विरोध में किसानों द्वारा चला रहे लोकतांत्रिक आंदोलन पर सरकार के विरोध में पद्म विभूषण पुरस्कार लौटा दिया है। यह सम्मान प्रकाश सिंह बादल को वर्ष 2015 में दिया गया।

पूर्व मुख्यमंत्री प्रकाश सिंह बादल ने 2 दिसंबर को अपने गांव मुक्तसर से राष्ट्रपति को चिट्ठी लिखी जिसमें उन्होंने किसानों के प्रति केंद्र सरकार से नाराजगी जाहिर करते हुए पद्म विभूषण पुरस्कार वापस लौट आने की इच्छा जताई। चिट्ठी में पूर्व मुख्यमंत्री बादल ने कहा कि मैं इतना गरीब हूं कि मेरे पास किसानों के लिए कुर्बान करने के लिए कुछ और नहीं है मैं जो भी हूं किसानों की वजह से हूं।

आपको यह भी बता दें कि भारतीय हॉकी टीम के पूर्व कप्तान और पद्मश्री परगट सिंह, पद्मश्री रेसलर करतार सिंह, अर्जुन अवॉर्डी हॉकी प्लेयर राजवीर कौर और बास्केटबॉल प्लेयर अर्जुन सिंह सीमा ने भी अपने-अपने अवॉर्ड लौटाने का ऐलान किया है सभी ने नए कृषि कानून के खिलाफ यह फैसला लिया।

Leave a Reply