एंटरटेनमेंट

अजय की फिल्म तान्हाजी: द अनसंग वॉरियर 2020 की सबसे बड़ी हिट होगी-

Spread the love

बॉलीवुड स्टार अजय देवगन की मूवी तानाजी द अनसंग वॉरियर 2020 की सबसे बड़ी हिट मूवी है। यह साल ज्यादातर सभी लोगों के लिए बुरा रहा और बॉलीवुड भी इससे बच नहीं पाया है। इस साल की शुरुआत में सब कुछ रफ्तार से चल रहा था। लोगों के साथ साथ बॉलीवुड भी। लेकिन कोरोनावायरस ने रफ्तार धीमी कर दी है। लॉकडाउन के बाद पूरा देश बंद हो चुका था। सिनेमाघरों में भी ताले लग चुके थे। अब कुछ जगह सरकार ने सिनेमाघर खोलने की परमिशन दे दी है पर अब भी अधिकांश सिनेमाघर बंद है।
कोरोना के चलते कोई भी बड़ी फिल्म पर्दे पर नहीं आई है। कुछ ओटीटी प्लेटफॉर्म पर दिखाई जा रही है। तो कुछ फिल्म को कुछ समय के लिए आगे बढ़ा दिया है। बता दे कि 2020 में दर्शक कोई भी बड़े सितारे की फिल्म नहीं देख पाएंगे अगर बात व्यवसाय की करें तो इस साल बॉक्स ऑफिस कलेक्शन का रिकॉर्ड अजय देवगन की फिल्म तानाजी द अनसंग वॉरियर ने बनाया है। तानाजी 10 जनवरी 2020 को रिलीज हुई थी। इस फिल्म ने 279.50 करोड़ रुपए का कलेक्शन किया था। फिल्म के पहले वीकेंड पर 61.93 करोड़ रुपए और पहले सप्ताह में 118.91 करोड रुपए कमाए थे। यह फिल्म अजय के फिल्म करियर की सबसे बड़ी हिट फिल्म भी है।
जैसा कि आप जानते हैं कि इस साल को खत्म होने में सिर्फ कुछ महीने ही बाकी है और इसी के साथ कोई भी बड़ी फिल्म पर्दे पर नहीं आई है। तो यह बात तय हो गई है कि इस साल की सबसे हिट तान्हाजी ही होगी।

Aradhya chaudhary

Leave a Reply