Up panchayat chunav 2021
राजनीती उत्तरप्रदेश

Up Panchayat Chunav 2021 se Judi breaking news

Spread the love

Up Panchayat Chunav 2021 se Judi breaking news – उत्तर प्रदेश पंचायत चुनाव की तैयारियां जोरों शोरों पे हैं पर कोरोना के चलते अबकी बार त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव में देरी हो रही है।

Up Panchayat Chunav 2021 : आपको बता दें 25 दिसंबर की आधी रात से सभी ग्राम पंचायतें भंग हो जाएंगी। सभी ग्राम पंचायत भंग होने के बाद जब तक चुनाव नहीं हो जाते तब तक यह सारा कार्यभार सहायक विकास अधिकारी यानी एडीओ के हाथों में होगा।

Up Panchayat Chunav 2021 : आपको बता दें कि इस बार यहां अनुमान लगाया जा रहा है कि अनपढ़ और अंगूठा टेक लोग त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव नहीं लड़ पाएंगे। क्योंकि सरकार इस पर शैक्षणिक योग्यता लागू करने का विचार कर रही है। जिसका कारण माना जा रहा है अनपढ़ ग्राम प्रधान, ग्राम पंचायत सदस्य, क्षेत्र पंचायत सदस्य, जिला पंचायत सदस्य होने के कारण उनके क्षेत्रों को विकास और वित्तीय समस्याओं का सामना करना पड़ता है।

Up Panchayat Chunav 2021 : आपको बता दें कोरोना के कारण त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव में वैसे ही देरी हो चुकी है। जिसको देखते हुए मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ द्वारा उत्तर प्रदेश की बोर्ड परीक्षाओं से पहले 31 मार्च तक चुनाव कराने के आदेश दिए गए हैं।

Up Panchayat Chunav 2021 : 2021 फरवरी के दूसरे तीसरे सप्ताह में पंचायती राज विभाग और चुनाव निर्वाचन आयोग द्वारा चुनावों की अधिसूचना जारी कर दी जाएगी।

Up Panchayat Chunav 2021 : इस बार सरकार ग्राम प्रधान ग्राम पंचायत सदस्य क्षेत्र पंचायत सदस्य और जिला पंचायत सदस्य का चुनाव एक साथ कराने की तैयारी में है।

Up Panchayat Chunav 2021 : आपको बता दें प्रदेश में 276 राजस्व ग्राम को शामिल करते हुए 28 नई नगर पंचायतें बनाई गई है। वहीं 77 राजस्व ग्राम को शामिल करते हुए 12 नगर पंचायतों का सीमा विस्तार किया गया है और 102 राजस्व ग्राम को शामिल करते हुए 9 नगर पालिका परिषद बनाई गई है।

आपको बता दें फिलहाल उत्तर प्रदेश में वोटर लिस्ट परिसीमन और आरक्षण लिस्ट का कार्य अंतिम चरण में है।

Leave a Reply